निवाई|गांव नला में श्रीमद भावगत कथा के आयोजन के अवसर पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु सुरेन्द्र दाधीच नला ने बताया कि कलश यात्रा श्रीचारभुजनाथ मंदिर में कलशों की विधिवत पूजा अर्चना के बाद जुलूस के रूप में रवाना हुई। जुलूस में सजी-धज्जी महिलाएं कलश को सिर पर धारण कर भजन गाती हुई चल रही थी। मुख्य यजमान पवित्र ग्रंथ श्रीमद भागवत कथा को सिर पर धारण कर चल रहे थे।
कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई श्री राधादामोदर मंदिर पहुंची जहां कलशों को स्थापित किया गया। शोभायात्रा में बद्रीलाल, राधामोहन, कृष्ण गोपाल, रामअवतार, सत्यनारायण, रमेश, सुरेन्द्र, दिनेश, परमेश्वर, पूरण, नोनी, सतीश, जितेन्द्र, तरूण, आदित्य एवं मोहित सहित अनेक श्रद्धालु शामिल थे।