टोंक |ट्रस्ट मन्दिर श्रीसीतारामजी पंचायत तेलियान टोंक के तत्वावधान में मन्दिर सीतारामजी महाराज परिसर में रविवार को साहू समाज की महिलाओं की बैठक हुई। ट्रस्ट मन्दिर श्रीसीतारामजी पंचायत तेलियान टोंक के अध्यक्ष माधोदास साहू ने बताया कि बैठक में महिलाओं के उत्थान, विकास, सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा बढ़ावा, समाज में व्याप्त कुरीतियों, मृत्युभोज, दहेज प्रथा बंद करने आदि पर चर्चा की। ट्रस्ट मन्दिर श्रीसीतारामजी पंचायत तेलियान टोंक की महिला इकाई का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद सर्वसम्मति से ललिता देवी निवाई को चुना गया। कार्यकारिणी में दूनी की ललिता साहू उपाध्यक्ष, अनिता साहू महामंत्री, नीलम साहू मंत्री, टोंक की ललिता साहू कोषाध्यक्ष, मधु पंचोली संगठन मंत्री, सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी को सलाहकार मंत्री बनाया गया। दुर्गा साहू, मोनिका साहू, लक्ष्मी साहू, पूजा साहू, राधा साहू, सागर बियाणी, पार्वती साहू, सुमन साहू, सीमा साहू, वर्षा साहू, रुक्मणि साहू, चंपावती साहू, मीनू साहू ककोड़, मधु साहू, कैलाशी देवी राठौड़, आशा साहू, बबली साहू, बीना साहू, दीपा साहू, सरिता साहू, ममता साहू, कमलेश चौधरी, ललिता साहू, ट्रस्ट के उपमंत्री रामावतार बाथरा, सत्यनारायण सिंघानिया, कैलाश साहू, मीडिया प्रभारी शंकर लाल साहू सहित समाज के कई महिला-पुरुष मौजूद थे।