द्वितीय वेस्ट जोन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता कल से निवाई के पटेल कॉलेज परिसर में
निवाई| टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के तत्वावधान में द्वितीय वेस्ट जोन प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई से 24 मई तक पटेल महाविद्यालय में किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश डोई ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान, मुम्बई, विदर्भ , मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व दिल्ली की टीमें भाग लेगी।
गणेश गुप्ता बने टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के जिलाध्यक्ष
निवाई| टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश डोई ने गणेश गुप्ता निवाई को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
तुषार ने स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता
टोंक |तुषार कुमार गुर्जर ने 63वें नेशनल स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिला परिवहन कार्यालय में निरीक्षण मिथिलेश कुमार गुर्जर के पुत्र तुषार ने नारायनपुरम (आंध्रप्रदेश) में आयोजित असटेडा-आकड़ा (पदकला) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।