पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों ने नारेबाजी कर की नियमितीकरण की मांग

रोजगार सहायकों ने नारेबाजी कर की नियमितीकरण की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाली | नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सहायक 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदेश संघटन के आव्हान पर जनपद पंचायत प्रांगण में ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। संघ के अध्यक्ष सुनील जाधव व जिला सचिव राकेश ठाकुर ने बताया बार-बार आश्वासन के बावजूद शासन के माध्यम से हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। अबकी बार नियमितीकरण नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। रोजगार सहायकों की हड़ताल की वजह से ग्राम पंचायतों के सभी ऑनलाइन कार्य बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा फिर भी हमें सरकार नियमित नहीं कर रही है। विवेक चंदात्रे, शांतिलाल बर्डे, मुकेश लुहार, जगदीश जाधव, दिनेश सिसोदिया, दुर्गासिंह, दित्यासिंह सहित अन्य रोजगार सहायक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...