पाटी। नगर में शुक्रवार को जिला श्रम विभाग के अधिकारियों की टीन में होटलों में जाकर बालश्रम में लिप्त बच्चों को मुक्त कराया। साथ ही होटल संचालकों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने बालश्रम में लिप्त बच्चों से उनके बारे में जानकारी ली। इसके बाद होेटल संचालकों पर छापामार कार्रवाई की। नगर की सभी होटलों पर पहुंचकर 2 स्थानों से कम उम्र के बच्चों को कार्य से मुक्त कराया।
जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर एक बजे बस स्टैंड स्थित न्यू यादव होटल पर छापा मारा गया। यहां दो बालश्रमिक हरीराम पिता गंगाराम निवाली पाटी 12 साल व किशोर पिता राजू ओसाड़ा 13साल कार्य करते पाए गए। यहां होटल संचालक मला यादव 14 साल से कम उम्र के बच्चों को काम करवा रहा था। श्रम विभाग के अधिकारियों ने दोनों बालकों को समझाइश देकर छोड़ दिया।
इसी प्रकार गंधावल रोड स्थित पिंटू वर्मा के होटल पर भी 1 बालक धर्मेंद्र सस्ते निवासी पाटी उम्र 12 साल श्रम करते पाया गया। इसके बाद श्रम अधिकारियों ने पालकों से मिलकर बालश्रम नहीं कराने की सलाह दी। साथ ही होटल संचालकों को कानूनी प्रावधान बताकर हिदायत दी कि अब वे होटल में 14 साल से कम उम्र के बालकों को न रखें। साथ ही तीन होटल मालिकों बताया कि दोबारा पकड़े जाने पर कानूनी प्रावधान के अनुसार तीन माह का कारावास व 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
बालश्रमिकों को समझाइश देते अधिकारी