न्यू इंडिया टीम के सदस्य कुपोषित बच्चों को एनआरएचएम में करा रहे भर्ती, गवाड़ी पंचायत में मिले दो अति कुपोषित बच्चे
भास्कर संवाददाता | निवाली
ब्लॉक में न्यू इंडिया अभियान के तहत लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से कुपोषित बच्चों को खोजने का सिलसिला चल रहा है। 10 पंचायतों के नोडल अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया स्वास्थ्य टीम ग्रामीण अंचल में जाकर लोगों को कुपोषण की जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। साथ ही कुपोषित बच्चों की खोज कर उन्हें एनआरएचएम में भर्ती कराकर सुपोषित कर रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को भी दो अति कुपोषित बच्चों को खोजकर उन्हें एनआरएचएम सेंधवा में भर्ती कराया है। नोडल अधिकारी ने बताया 4 सदस्यों की टीम लगातार गांवों व फलियों में घूमकर अति कुपोषित बच्चों को खोज रही है। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में काम कर रही है। लेकिन लोग लापरवाही व अशिक्षा के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला निवाली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गवाड़ी पंचायत का है। यहां से दो अति कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए एनआरएचएम सेंटर भेजा गया है। न्यू इंडिया के नोडल अधिकारी ने बताया गवाड़ी पंचायत से सोनिया पिता इचालिया व राहुल पिता मकडिया दोनों एक-एक साल को बड़ी मुश्किल से बच्चों को पालकों को समझाकर बच्चों को इलाज के लिए राजी कर पाए हैं। दोनों बच्चों को एनआरएचएम सेंधवा में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों को कुपोषण की जानकारी देते न्यू इंडिया स्वास्थ्य टीम के सदस्य।