निशुल्क प्याऊ लगाकर भीषण गर्मी में यात्रियों को पिला रहे फिल्टर युक्त ठंडा पानी
निवाली। नगर के बस स्टैंड पर रोजाना 40 बसों का आना जाना होता है। इन बसों से रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए ठंडा पानी मिल सके इसके लिए नगर के कुछ सेवाभावी लोगों ने निशुल्क प्याऊ लगाई है। इसमें रोजाना 40 से 50 डिब्बे फिल्टर पानी रखा जाता है। यहां बसों से यात्रा करने वाले यात्री व अन्य राहगीर पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत ने बस स्टैंड सहित नगर के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की कोई व्यस्था नहीं की है। इससे लोगों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने बताया नगर के विनोद वर्मा, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र कोचले, रविंद्र राठौर, संजय काले, जितेंद्र कनासे ने अपने खर्च पर बस स्टैंड पर निशुक्ल प्याऊ खोली है।
बस स्टैंड पर निशुक्ल प्याऊ पर ठंडा पानी पीते यात्री।