पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनियंत्रित चार पहिया वाहन पलटा, कोई हताहत नहीं

अनियंत्रित चार पहिया वाहन पलटा, कोई हताहत नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाली | पलसूद रोड पर शिव टेकड़ी के पास शुक्रवार सुबह 11.30 बजे एक चार पहिया वाहन पटल गया। हालांकि इसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार सर्प दंस वाले मरीज को बड़वानी ले जाने के दौरान मोड़ में तेज गति होने से जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रधान आरक्षक बाबूलाल ने बताया कजलमाता से भुरसिंग पिता बदराम (35) को सर्प दंस के कारण निवाली अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. मुकेश डांगी ने प्राथमिक इलाज कर हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। मरीज को जीप एमएच 19 क्यू 6406 से ले जाने के दौरान पलसूद रोड पर शिव टेकड़ी के पास जीप पटल गई। इसके बाद तुरंत दूसरे वाहन की व्यवस्था कर बड़वानी ले जाने लगे। लेकिन 4 किमी जाने के बाद मरीज की मौत हो गई। जिसका मर्ग कायम कर पोस्टमार्डम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। वहीं जीप में सवार अन्य लोगों को मामूली खरोंचें आई थी।

खबरें और भी हैं...