संस्था..विद्यार्थियों को दिखाया सीएम का संदेश
निवाली |स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उमावि में 2018 की 12 वी में 70फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 10 से 11 बजे तक मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों के नाम संदेश का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री के संदेश के बाद बीईओ पीसी शर्मा, प्राचार्य सत्तू मंडलोई व शिक्षक जगदीश पाटिल ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की। विद्यार्थियों को 12 वीं के बाद शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले विकल्प की जानकारी दी। अपनी रुचि के अनुसार आगे की पढ़ाई करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि 70फीसदी से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों क उच्च शिक्षा निशुल्क दी जाने की जानकारी दी।
संस्था..विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
सेंधवा | लायंस कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में 21 दिन से चल रहे समर कैंप समापन हुआ। बच्चों ने नृत्य, रंगोली, आर्ट एवं क्राफ्ट तथा केनवास पेंटिग जैसी रचनात्मक गतिविधियां सीखी। केलियोग्राफी, स्पोकन इंग्लिश, कम्प्यूटर तथा व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को भी निखारा। क्रिकेट और फुटबाल भी सीखा। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरीत किए गए। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन बीएल जैन ने कहा विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने और समय के सदुपयोग के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जाने चाहिए जिनमें भाग लेकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा निखार सके। प्राचार्य हेनरी डिसूजा ने कहा शिविर में जो कुछ सीखा उसका सतत अभ्यास करते रहें। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, स्वप्निल सोनी, डाॅ. एमके जैन, पीसी जैन, सुभाष गर्ग, अंबालाल शाह, बिहारीलाल जोशी मौजूद रहे।
संस्था..69 विद्यार्थियों ने देखा सीधा प्रसारण
सेंधवा | विकासखंड स्तरीय विद्यालय शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में छू लेंगे आसमां कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का प्रसारण 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ। इसमें 69 छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान बीईओ लोकेंद्र सोहनी, प्राचार्य गंगाराम वास्कले, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्य सुशीला ब्राह्मणे, धनोरा प्रचार्य मुकेश मोरे, वर्चुअल क्लास प्रभारी असरार खान, केएस राजपूत उपस्थित थे।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्स, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स