पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सचिव तीन माह से नहीं दे रहा मृत्यु प्रमाण पत्र

सचिव तीन माह से नहीं दे रहा मृत्यु प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायती आ‌वेदन देने जनपद में आया मृतक का पिता दलसिंह।

भास्कर संवाददाता |निवाली

पास के ग्राम जामन्या में साढ़े तीन माह पूर्व अमरसिंह फलिया में मंशाराम पिता दलसिंह की पास के कच्चे कुएं से पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से मौत हो गई थी। आकस्मिक दुर्घटना पानी में डूबने से मौत होने पर शासन की योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपए की त्वरित सहायता मिलती है। साथ ही परिस्थिति के हिसाब से तहसील से 2 लाख रुपए तक की सहायता का प्रावधान है लेकिन यह सब स्थानीय पंचायत के मृत्यु प्रमाण पत्र के बाद ही मिलता है। मंशाराम के दो लड़के व एक लड़की है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है।

मृतक के पिता दलसिंह व पुत्र मुन्ना ने बताया हम पंचायत सचिव दिनेश सिसोदिया के साढ़े 3 महीने से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सचिव हमें दौड़ा रहा है अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया। इससे शासन की योजना का लाभ परिवार को नहीं मिल सका है। सरपंच बायसाबाई ने बताया कि सचिव से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में मैं भी कई बार कह चुकी हूं लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। इससे गरीब परिवार योजना के लाभ से बंचित है। मृतक के पिता ने बताया सीईओ के लौटने पर उनसे मामले में शिकायत करेंगे।

हड़ताल से वापस आकर बनाएंगे मृत्यु प्रमाण पत्र

मामले में पंचायत सचिव ने बताया में एक रोजगार सहायक हूं। मेरे पास जामन्या के अलावा कानपुरी पंचायत का भी कार्य भार है। मेरे पास समय नहीं रहता। इसलिए में प्रमाणपत्र नहीं बना पा रहा हूं। हड़ताल से वापस लौटकर प्रमाण पत्र बनाएंगे। दिनेश सिसोदिया, सचिव, ग्राम पंचायत जामन्या।

खबरें और भी हैं...