पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांतिधाम मार्ग पर 19.18 लाख रु. से बनेगा 750 मीटर का सीसी रोड

शांतिधाम मार्ग पर 19.18 लाख रु. से बनेगा 750 मीटर का सीसी रोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के हाडिया बाबा से लेकर शांतिधाम तक सीसी रोड निर्माण किया जाना है। सड़क निर्माण के लिए मंगलवार को ग्राम पंचायत ने कर्मचारियों से रोड की नपती करवाकर चूने से ले-आउट डलवाया है। 750 मीटर लंबे बनने वाले इस सीसी रोड के बीच में दो स्थानों पर पुलिया भी बनाई जाएंगी। पंचायत सचिव ने बताया सभी कागजी कार्रवाई कर ली गई है। एक सप्ताह मेें निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नगर के गडी स्थित मुक्तिधाम मार्ग कई सालों से खराब है। मार्ग में कीचड़ व कटीली झाड़ियां हैं। इससे शवयात्रा के दौरान नगरवासियों को इसी कीचड़ व गंदगी के बीच से गुजरना पड़ा है। कई सालों से नगरवासी सड़क निर्माण की मांग की कर रहे थे। इस मार्ग पर मुक्तिधाम होने के साथ ही कब्रस्तान भी है। मुस्लिम समाजजनों को भी कब्रस्तान तक जनाना ले जाने में परेशानी होती थी। लोगों ने बताया नगर के कई कॉलोनियों व मोहल्लों का गंदा पानी इसी मार्ग में आता है। इससे सालभर शांतिधाम मार्ग में कीचड़ बना रहता है।

शांतिधाम मार्ग पर सीसी रोड के लिए चूने से लेआउट डालते पंचायतकर्मी।

ग्रामसभाओं में उठा था मुद्दा

ग्राम पंचायत सचिव कबासिंह सेनानी ने बताया लोगों के माध्यम से कई बार शांतिधाम मार्ग बनाने के लिए आवेदन दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत की बैठक में भी हर बार सड़क निर्माण का मुद्दा उठ रहा था। इसके बाद पंचायत ने जनपद सीईओ से चर्चा कर मार्ग का स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव डाला। रोड की स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद इसके निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह में रोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही इसे पूरा करके लोगों को रोड की सुविधा दी जाएगी।

लोगों ने की मुक्तिधाम में छांव के लिए टीनशेड की मांग

ग्रामीणों ने मुक्तिधाम में शवयात्रा के साथ जाने वाले लोगों के बैठने के लिए टीनशेड की मांग की है। साथ ही यहां पानी की टंकी रखकर इसमें नल लगाने की मांग की है ताकि लोगों को बैठने के लिए छांव हो सके। पंच परमेश्वर योजना के तहत शांतिधाम मार्ग बन रहा है।

पंच परमेश्वर योजना से होगा रोड का निर्माण

शांतिधाम मार्ग पर 750 मीटर लंबा सीसी रीड पंच परमेश्वर योजना के तहत बनेगा। इंजीनियर ने नक्शा व ले-आउट दिया है। इसी आधार पर ले-आउट डाला गया है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करेंगे। कबासिंह सेनानी, सचिव, ग्राम पंचायत निवाली।

पानी निकासी के लिए बनेगी बनेगी दो पुलिया

जनपद पंचायत इंजीनियर कपिल मालवीया ने बताया हाडिया बाबा लेकर शांतिधाम तक 750 मीटर लंबा सीमेंट-कांक्रीट रोड बनेगा। रोड की चौड़ाई 3.75 मीटर रहेगी। साथ ही रोड के बीच में दो स्थानों पर छोटी पुलिया भी बनाई जाएगी ताकि नालियों का पानी इससे निकाला जा सके। रोड के दोनों ओर पानी निकाली के लिए जगह छोड़ी जाएगी। ताकि नालियों का गंदा पानी सीसी रोड पर न आ सके।

सड़क साफ-सुथरी रही। उन्होंने बताया अभी तक इसी मार्ग से नालियों गंदा पानी बहता है। सड़क बनने के बाद यह समस्या न रहे। उन्होंने बताया रोड की नपती करके पंचायत को लेआउट दिया है।

कागजी कार्रवाई हो गई है 7 दिन में निर्माण शुरू होगा

रोड निर्माण के संबंध में सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। मार्ग पर ले-आउट भी डाला गया है। 7 दिन के अंदर सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कपिल मालवीया, इंजीनियर, जनपद पंचायत निवाली।

खबरें और भी हैं...