पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुरा बोलने, देखने पर भी पाबंदी लगाता है रोजा

बुरा बोलने, देखने पर भी पाबंदी लगाता है रोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना परिसर में रमजान के पवित्र माह की शुरुआत होने पर थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने शांति समिति की बैठक की। इस दौरान नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओंकारसिंह कलेश खेतिया से सेंधवा लौट रहे थे। थाने पर मजमा देखकर बैठक में शामिल हुए। सब को अपना परिचय देकर परिचय प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिजली सप्लाय पर ध्यान देने की बात कही। ताकि लोगों को गर्मी में बिजली के लिए परेशानी न हो। साथ ही पंचायत सचिव काबासिंह सेनानी को नगर में सफाई रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने रोजे के बारे में बताया रोजा पाबंद रहने की प्रैक्टिस है। रोजा सिर्फ खाने से ही नहीं रोकता। बल्कि बुरी बात करने व बुरी बात सुनने से भी रोकता है। उन्होंने बताया ईश्वर अपने बंदे को भूखा प्यासा इसलिए रखता है ताकि हम एक भूखे की पीड़ा समझ सकें। पानी के एक घूट का महत्व समझ सकें। बाकी 11 महीने भी इन बातों का पालन करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने अपना मोबाइल नंबर सभी को दिया और कहा कोई भी गोपनीय सूचना हो तो मुझे दें। साथ ही सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का वादा किया। उन्होंने बताया पुलिस का स्लोगन देश भक्ति जन सेवा है। हम आप के दोस्त बनकर आपके बीच रहकर आपकी सेवा करेंगे।

इसके लिए आप लोगों के साथ की जरूरत है। आप लोगों का साथ होगा तो सभी तरह के अपराधों पर आसानी से नियंत्रण रखा जा सकेगा। उन्होंने रमजान के पवित्र माह में नगर में शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में तहसीलदार जेपी सौर, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जानी, मुस्लिम समाज के सदर पप्पू भाई सहित अन्य लोग मौजूद थे।

थाने में हुई शांति समिति की बैठक के दौरान एएसपी ओंकारसिंह कलेश ने समिति सदस्यों से कहा

शांति समिति की बैठक के दौरान चर्चा करते पुलिस अधिकारी।

खबरें और भी हैं...