पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नि:शुल्क चिकित्सा व सिकल सेल जांच शिविर 22 को

नि:शुल्क चिकित्सा व सिकल सेल जांच शिविर 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाली | विश्व मानव रुहानी केंद्र नवांनगर हरियाणा की ओर से समाज सेवा व मानव कल्याण के लिए कार्यक्रमों का अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 22 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण व सिकल सेल जांच शिविर विश्व मानव रुहानी केंद्र शाखा कन्नड़गांव तहसील निवाली में लगाया जाएगा। इसमें योग्य और अनुभवी डाक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही सभी मरीजों को चिकित्सा परामर्श व नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी मरीजों और उनके साथ आए परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन व आराम की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर परमसंत बलजीत महाराज की दया का शाम 7.30 बजे सत्संग प्रचारक चमनलाल सांई हिमाचल प्रदेश वाले के द्वारा सत्संग किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...