पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निवाली रोड पर लगाई 90 वाट की 20 एलईडी, लोगों को मिलेगी सुविधा

निवाली रोड पर लगाई 90 वाट की 20 एलईडी, लोगों को मिलेगी सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानसेमल | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 निवाली रोड पर लंबे समय से एलईडी लगाने की मांग लोगों के माध्यम से की जा रही थी। यहां रात में लोगों को अंधेरे से होकर गुजरना पड़ता था। लेकिन अब यहां 90 वाट की 20 एलईडी नगर परिषद के माध्यम से लगाई गई हैं। शनिवार को यहां नगर परिषद के इलेक्ट्रिशियन अनिल कदम, दुर्गादास सेनानी व भूषण माली ने एलईडी लगाने का कार्य पूरा किया। इस दौरान एलईडी लगते समय निरीक्षण करने विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सड़क पर पैदल चलकर एलईडी की रोशनी देखी। इस दौरान लोकेश शुक्ला, मनोहर पटेल, वीपीसिंह, श्याम बरडे, राम सोनाने, प्रकाश जोशी, मनोज चौधरी, गोविंद जोशी, अनूप मिश्रा, मुन्ना शुक्ला मौजूद थे। इस दौरान पार्षद महेश गोले ने सभी को स्वल्पाहार कराया गया।

खबरें और भी हैं...