पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ की टहनियां छांटी, बदले जंपर

पेड़ की टहनियां छांटी, बदले जंपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | बिजली कंपनी ने मानसून पूर्व मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर के निवाली रोड स्थित फीडर पर कर्मचारियों ने मेंटेनेंस किया। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस होने से शहर के पुराना बस स्टैंड, निवाली रोड आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रही। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी हुई। सहायक यंत्री शहर एसके नामदेव ने बताया बिजली के तारों के ऊपर से गुजर रही 54 पेड़ों की टहनियां काटी गई। एबी स्विच बदले गए। जंपर पर लगा कार्बन हटाया गया। कई जगह नए जंपर लगाए गए।

खबरें और भी हैं...