पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मान... स्थानांतरण होने पर दोनों न्यायाधीशों को न्यायालय परिसर में दी गई विदाई

सम्मान... स्थानांतरण होने पर दोनों न्यायाधीशों को न्यायालय परिसर में दी गई विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लवकुशनगर | सिविल न्यायालय लवकुशनगर में पदस्थ न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा का शहडोल ट्रांसफर हो गया है। वहीं न्यायाधीश निर्भय कुमार गरबा का बड़वानी ट्रांसफर हुआ है। ट्रांसफर होने पर न्यायालय परिसर में वकीलों व स्टाफ मेंबरों ने दोनों न्यायाधीशों को भावभीनी विदाई दी। वकीलों ने दोनों न्यायाधीशों की न्यायिक कार्यकुशल की तारीफ की। वहीं कहा कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था उनके प्रयास से दुरूस्थ हुई साथी ही उन्होंने नगर के विकास कार्यों में भी मदद की। इसके बाद उपजेल परिसर में भी समारोह के साथ दोनों न्यायाधीशों को विदाई दी। इस मौके पर एडीजे भारत सिंह रावत, जेलर अनिल कुमार पाठक, वार संघ अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नीरज शुक्ला, शशि शुक्ला, आरएस द्विवेदी, देवराज निगम, कामता प्रसाद चतुर्वेदी, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, इंद्रजीत राजपूत, देवी सिंह, मुन्ना राजपूत, विकास गंगेले सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

बैठक...मीटर वाचक संघ की बैठक सम्पन्न
पृथ्वीपुर। मप्र मीटर वाचक संघ की बैठक का आयोजन निवाड़ी रोड स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें आगामी रणनीति पर विचार विमर्ष किया गया। मीटर वाचक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष महेन्द्र िसंह गौर की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। जिसमें कहा गया कि आगामी तिथि में मीटर वाचक संघ के द्वारा हड़ताल किए जाने का निर्णय लिया गया और जब तक मीटर वाचक संघ की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक मीटर वाचक संघ के द्वारा मीटर वाचक, विल वितरण, रीडिंग एवं मण्डल कम्पनी का कोई कार्य नहीं करेगा। हड़ताल की तिथि प्रदेशाध्यक्ष के द्वारा घोषित की जाएगी।

बैठक... जब तक धारा 144 लागू है तब तक सभी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगी हुई है: थाना प्रभारी
निवाड़ी| अंबेडकर जयंती को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीओपी पुलिस बीके माहौर, नायब तहसीलदार सारिका रावत ने बैठक में उपस्थित सभी पक्षों को सुना। थाना प्रभारी जेड बाई खान ने उपस्थित लोगों को बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा शांति व्यवस्था को लेकर सम्पूर्ण जिले में धारा 144 लगाई है, इसलिए बिना कलेक्टर की अनुमति लिए सम्पूर्ण जिले में आम सभा, जुलूस, रैली, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले आचरण दण्डनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जब तक धारा 144 लागू है तब तक सभी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगी हुई है। बिना अनुमति लिए काई भी आयोजन किया जाना अपराध है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर कीमत पर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी। आयोजनों को लेकर उपस्थित जनों ने अपने विचार रखे। जिनका समाधान अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर सीएमओ महेश पुरोहित, नंदकिशोर नापित, अश्वनी नायक, मुजीव खान, बुद्धदेव सिंह, गजेन्द्र राय, अनिल रवि, विजय अहिरवार सहित कई लोग उपस्थित थे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...