पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरगापुर अस्पताल में इलाज के अभाव में युवक ने तोड़ा दम, डॉक्टर और स्टॉफ नर्स को नोटिस

खरगापुर अस्पताल में इलाज के अभाव में युवक ने तोड़ा दम, डॉक्टर और स्टॉफ नर्स को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रबंधन की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। ट्रैक्टर की चपेट में आए युवक काे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर और स्टॉफ नर्स नदादत मिले। इस कारण युवक का समय पर इलाज नहीं हुआ। अंतत: उसकी मौत हो गई। सीएमएचओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर और स्टॉफ नर्स को नोटिस जारी किया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात में खरगापुर के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले प्रमोद कोरी का पुत्र विश्वा पेट्रोल पंप से बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहा ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार का सिर फूट गया और खून बहने लगा। डायल 100 को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राहुल अध्वर्यु एवं स्टॉफ नर्स हेमवती साहू मौके पर नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला। युवक दर्द से कराहता रहा, लेकिन उसका इलाज करने वाला नहीं मिला। सिर से खून अधिक बहने के कारण आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो जान बचाई जा सकती थी।

सीएमएचओ डॉ. वर्षा राय का कहना है कि मैंने कल ही बीएमओ सहित अन्य कर्मचारियों की बल्देवगढ़ में बैठक ली थी। मुझे खरगापुर वाले मामले की जानकारी है। मैंने डॉक्टर और स्टाफ नर्स को शोकाज नोटिस जारी किए हैं। डॉक्टर जितने दिन मुख्यालय पर नही रहते, उनकी उतने दिन की वेतन काटी जाएगी, क्योंकि बल्देवगढ़ ब्लाक से सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं।

बिना नंबर का ट्रैक्टर रेत डालकर लौट रहा था

बिना नम्बर के ट्रैक्टर से रेत का गोरखधंधा चल रहा था। ट्रैक्टर बिना किसी फिटपास के रेत ढोने में लगा था। वह ओवरलोड रेत एलएनटी के वर्कशाप में डालकर वापस लौट रहा था, तभी चालक ने युवक को रौंद दिया। समाजसेवी देवकीनंदन अगरबाल का कहना है कि नगर में खुलेआम अवैध रूप से रेत परिवहन हो रही है। रेत माफिया शासन को लाखों रुपए की राजस्व की चपत लग रही है।

टीआई बोले : पूरे देश में तो रेत

का अवैध कारोबार चल रहा है

थाना प्रभारी खरगापुर जितेंद्र वर्मा का कहना है कि रेत का अवैध कारोबार तो पूरे हिन्दुस्तान में चल रहा है। जिस ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हुआ है। वह रेत खाली करके आ रहा था। पुलिस ने घटना के मामले में सामान्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

पानी भरने गई महिला को बुरी नियत से पकड़ा मामला दर्ज, आरोपी फरार

भास्कर संवाददाता| निवाड़ी

एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसके साथ जबरजस्ती करने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर परिजनों के जाग जाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। ग्राम सिनोनिया में पीने के पानी की भारी किल्लत है जिससे लोगों को सुबह 4 बजे से ही पानी भरने का सिलसिला आरंभ करना पड़ता है। एक महिला सुबह 4 बजे घर से पानी भरने के लिए निकली। पानी भर कर वापिस आई जैसे ही वह घर के अंदर आई कि पहले से पीछा कर रहे एक व्यक्ति ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। खींचतान में महिला के कपड़े फट गए। महिला के चिल्लाने पर उसके परिजन जाग गए।

परिजनों ने आरोपी का विरोध किया तो उसने चाकू निकाल कर हमला कर दिया तथा धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। महिला ने निवाड़ी थाने पहुंचकर आरोपी राजेश नायक के खिलाफ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

बटंवारे को लेकर भाइयों में मारपीट

निवाड़ी| मां से जमीन के बटंवारे की बात करने पर दो अन्य भाईयों ने एक भाई को लाठी से मार पीट कर घायल कर दिया। फरियादी कनकू अहिरवार निवासी रामगढ़ चुरारा ने थाने में सूचना दी कि वह अपनी मां गोमा बाई के पास चबूतरे पर बैठ कर जमीन के बंटबारे की बात कर रहा था, कि उसी समय उसके दोनों भाई रमजू और मुन्ना अहिरवार आए तथा गाली गलौज करने लगे तथा कहने लगे कि तुम्हें बंटबारे में जमीन नहीं देंगे। पुलिस के अनुसार आवेदक ने अपने भाईयों को गाली देने के लिए मना किया जिस पर दोनों ने लाठियों से पिटाई की। पिटाई में उसे कंधे, सिर आदि में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

खबरें और भी हैं...