पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाओं का हितग्राहियों काे लाभ दिलाने के कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : विधायक

योजनाओं का हितग्राहियों काे लाभ दिलाने के कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान एवं आर्थिक समृद्धि और विकास की अनेक जन कल्याण कारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। इसके तहत गांव में विकास यात्रा निकाली जा रही है। यह बात विधायक अनिल जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में विकास यात्रा निकाली जा रही है, उसी तारतम्य में निवाड़ी विधान सभा क्षेत्र में भी स्थानीय इसका आयोजन किया जा रहा है। विधायक की यह विकास यात्रा सुबह से शुरू होती है अौर देर शाम तक लोगों को जागरूक करने का काम करती है। इस यात्रा के दौरान प्रतिदिन विधायक एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर रहे हैं। यात्रा में उनके साथ निवाड़ी अनुविभाग के अधिकारी शामिल रहते हैं। जिससे अधिकांश समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जाता है। जो समस्याएं मौके पर हल नहीं हो पाती है उनको सूचीबद्ध किया जा रहा है तथा समस्या का निराकरण कब और कैसे होगा इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।

विकास यात्रा के दौरान विधायक ने शनिवार को ग्राम रमपुरा, हीरापुरा, कुम्हर्रा, रामनगर, जमुनिया, लाडपुरा, जिजौरा, घटवाहा, चन्द्रपुरा, सरसौरा, सकेराखुर्द एवं पनिहारी का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं जानी। गांव में पहुंचते ही यात्रा का ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत गया। तपती गर्मी में विधायक गांव गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा गांवों में कराए गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत करवा रहे हैं। ग्रामीण भी भरी दोपहरी में अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवा रहे हैं। विकास यात्रा के दौरान रामस्वरूप बबेले, सत्यभान तिवारी मंडल महामंत्री, महेन्द्र यादव सरसौरा, रामजी यादव पनिहारी, राजेश्वरी यादव सकेरा, संदीप यादव भेलसा, अमित खरे निज सचिव विधायक सहित ग्रामों के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विकास यात्रा का उद्देश्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है

विकास यात्रा में गांव घूम कर लोगों से रूबरू हो रहे है

विधायक अनिल जैन ने बताया कि विकास यात्रा में गांव गांव घूम कर लोगों से रूबरू हो रहे है। सभी से यह जानने का प्रयास कर रहे है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को कितना मिल पा रहा है और यदि पात्र लोगों तक लाभ नहीं पहुंच पा रहा है तो उसका कारण क्या है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं में उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। यात्रा के सूचीबद्ध किए गए अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...