- Hindi News
- National
- मध्यान्ह भोजन का गेहूं बाजार में जा रहा था बिकने, तहसीलदार ने पकड़ा, समिति प्रबंधक को थमाया नोटिस
मध्यान्ह भोजन का गेहूं बाजार में जा रहा था बिकने, तहसीलदार ने पकड़ा, समिति प्रबंधक को थमाया नोटिस
सेवा सहकारी समिति पुछी करगुंवा से मध्यान्ह भोजन का अनाज काले बाजार मेें बेचने के लिए तैयार चार पहिया वाहन को मौके पर जाकर तहसीलदार ने जप्त किया।
रात करीब 10.30 बजे तहसीलदार राजेश बौरासी को सूचना मिली कि सेवा सहकारी समिति पुछी करगुंवा से 25 क्विंटल गेहूं काले बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। तहसीलदार ने तुरंत कार्यवाही करते हुए रात में ही पुलिस बल के साथ छापा मारा और एक फार्म हाऊस में खड़े पिकअप वाहन यूपी 93 बीटी 1107 की खाना तलाशी ली, तो उसमें 25 क्विंटल गेहूं भरा हुआ पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ करने पर बताया गया कि यह गेहंू बजरंग स्वयं सहायता समूह एवं सरस्वती स्वयं सहायता समूह बीजोर को भेजा जा रहा है, लेकिन जब इन दोनों ही समूहों से इसकी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उनका अनाज तो पहले ही आ चुका है। प्रारंभिक जानकारी गलत होने पर उन्होंने वाहन व गेहूं को जप्त कर कार्यवाही आगे बढाई। तहसीलदार ने समिति प्रबंधक मेवा लाल पांडेय इस संबंध में लिखित में जवाब मांगा है। साथ ही सोसायटी को सील कर दिया है।