निवाड़ी| आम आदमी पार्टी की शंखनाद रैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 मई को टेहरका के रामलीला मैदान में होगा। जिला संयोजक गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि रैली में दिल्ली सरकार की पूर्व मंत्री एवं डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला, प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल, पार्टी प्रवक्ता परणीता राजे, सह संयोजक अमित भटनागर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।