शुभम का हुआ वन रक्षक में चयन
शुभम का हुआ वन रक्षक में चयन
निवाड़ी| वनरक्षक भर्ती परीक्षा में शुभम ववेले ने मैरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वन विभाग द्वारा वन रक्षक भर्ती के लिए जुलाई 2017 में परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें ग्राम बिनबारा निवासी शुभम ववेले पुत्र उपेन्द्र ववेले ने मैरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुभम के मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ग्राम बिनबारा सहित अनेक लोगों बधाई दी है।