निवाड़ी|ग्राम कुलुवा में अंजनी माता आश्रम पहाड़ी पर नवकुंडीय सप्तम श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार से कलश यात्रा·के साथ आयोजन की शुरूआत होगी। 29 मई को पूर्णाहुति·के साथ समापन होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, कलश यात्रा मंडप प्रवेश के साथ होगा। दूसरे दिन 22 मई से रामलीला, श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी। वेदी पूजन एवं आरुणि मंथन होगा। 24 मई को यज्ञोपवीत संस्कार तथा 29 मई को पूर्णाहुति, भंडारा व संतों की विदाई ·की जाएगी। धार्मिक· अनुष्ठान महंत प्रकाशपुरी शारदा एवं अंजनी मां ·की सेविका आरती दीदी के निर्देशन में संपन्न होगा। यज्ञाचार्य पंडित श्री वीरेंद्र कुमार चौबे एवं पंडित राजेश तिवारी एवं श्रीमद् भागवत कथा वाचक पंडित सत्यदेव तिवारी के मुखारविंद से होगी।