नोवामुंडी: साईं वॉलीबॉल क्लब क्योंझर ने जीता खिताब
नोवामुंडी| अपने परिचालन क्षेत्रों में जीवन जीने का एक तरीका के रूप में खेल को प्रोत्साहित करने की कड़ी में टाटा स्टील ने 14-15 अप्रैल का नोवामुंडी में ‘भट-बलिगा’ वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित किया। इसमें झारखंड और ओडिशा की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में कुल 27 मैच खेले गए। फाइनल में साईं वॉलीबॉल क्लब क्योंझर ने बोकारो स्टील, सेल को बेस्ट ऑफ 5 सेट में 3-0 से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। इस समापन समारोह में रवि रंजन मलिक को चैंपियनशिप का बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।