अाग से सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान
सुरक्षा हमेशा से टाटा स्टील के लिए एक प्रमुख क्षेत्र रहा है। शून्य एलटीआई या दुर्घटना हासिल करने के अपने प्रयासों के प्रति समर्पित टाटा स्टील ने नोवामुंडी में 14 अप्रैल को सेक्युरिटी ऑफिस में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माइंस एंड क्वैरीज डिवीजन के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा ने नोवामुंडी आयरन माइन चीफ आरपी माली के साथ ध्वजारोहण किया। इसके तहत आज नोवामुंडी में टाटा डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह संवेदीकरण सत्र आयोजित किया गया। इसमें उनके समक्ष विभिन्न अग्निशामक तकनीकों और विभन्न प्रकार के आग-खतरों का प्रदर्शन किया गया। इस सप्ताह के आरंभ में उद्घाटन समारोह के दौरान फायर सर्विस विंग ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए फायर टेंडर का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में हेड ऑपरेशन संजीत अध्या, हेड सेफ्टी अनिल उरांव, हेड सेक्युरिटी ओएमक्यू चंद्र मौली, नोवामुंडी मजदूर यूनियन के प्रेसिडेंट शैलेश पांडे, समेत फायर सर्विस विभाग के अग्निशामक कर्मी आदि भी उपस्थित थे।
टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ करते महाप्रबंधक।