पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 अप्रैल को नोवामुंडा में लगेगा भूतपूर्व सैनिक कल्याण मेला

21 अप्रैल को नोवामुंडा में लगेगा भूतपूर्व सैनिक कल्याण मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे से प्रखंड कार्यालय परिसर नोवामुंडी में भूतपूर्व सैनिक कल्याण मेला लगाया जाएगा। उक्त मेले का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित समस्याओं का निराकरण करना है। भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्नियोजन, कैंटीन, चिकित्सा सुविधा या पेंशन संबंधित किसी भी समस्या का निराकरण, भारत सरकार एवं झारखंड सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भण्डारी ने प्रखंड के उपप्रमुख, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष, कमल क्लब अध्यक्ष, सभी पंचायतों के मुखिया,पंचायत सचिव एवं सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र प्रेषित कर उन्हें अपने अपने गांवों में भूतपूर्व सैनिक कल्याण मेले का बृहद रुप से प्रचार प्रसार करते हुए, उस गांव में यदि कोई भूतपूर्व वायुसेना, जलसेना या थलसेना के कर्मी या अधिकारी हैं तो उन्हें उक्त मेले में अतिआवश्यक रुप से आने के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं भी अनिवार्य रुप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उक्त जानकारी बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने दी ।

खबरें और भी हैं...