पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगल बचाने का लिया संकल्प

सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगल बचाने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगुवापोसी| तेजी से कट रहे जंगल से नाराज 5 गांवों की ग्रामीणों ने बैठक कर वन बचाने का संकल्प लिया। इसका अध्यक्षता कुदापी ग्रामीण मुंडा कोलाय बायपोई ने किया। ग्रामीणों को संबोधित करते नोवामुंडी आदिवासी हो समाज युवा महासभा प्रखंड सचिव शंकर चातोम्बा ने कहा कि पेड़ पौधा पृथ्वी के हर प्राणी के लिए अति आवश्यक है। क्योंकि खाना पानी के बिना हम कुछ दिन रह सकते हैं। लेकिन हवा के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं। आक्सीजन हमें पेड़ पौधा द्वारा ही मिलता है। आज तरह तरह की बीमारियां अशुद्घ वातावरण की ही देन है। बैठक में कुमिरता के ग्रामीण मुंडा गंगाधर लागुरी, दुधबिला मुंडा नारायण चातोम्बा, प्रमानंद चातोम्बा, गुरुचरण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...