14 को किसान भवन में बनाया जाएगा आधार कार्ड
नोवामुंडी प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में 17 अप्रैल को प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक होगी। नए वित्त वर्ष में 20 सूत्री कमिटी की पहली और अहम बैठक है। इसलिए प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को इस अति विशेष बैठक में जरूरी कागजातों के साथ अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बैठक की सफलता के लिए रेंजर, सीडीपीओ, बीपीओ, विद्युत,पेयजल व स्वच्छता, सहित अन्य विभागों को सूचना दे दी गई है। नोवामुंडी के किसान भवन में आधार कार्ड से वंचित लोगों का सप्ताह में तीन दिन आधार कार्ड बनाने का काम जारी है। डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को भी किसान भवन स्थित स्थाई आधार केन्द्र में सामान्य दिनों की तरह आधार कार्ड बनाया जाएगा।