फेरी करने वाले युवक को चाकू मार 900 रुपए छीना
नोवामुंडी| जेटेया थाना अंतर्गत आईकुटी में मंगलवार को हुई छुरे बाजी की घटना में एक नकाबपोश ने मुर्शिदाबाद निवासी एवं बड़बिल(उड़ीसा) में रह कर फेरी करने वाले युवक से 900 रुपए लूट कर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल का इलाज फिलहाल पीएचसी में चल रहा है। इस मामले में जेटेया थाना प्रभारी ने जोड़ा निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर लाह, तीसी, महुआ आदि खरीदने वाले दो कारोबारियों जगन्नाथपुर निवासी सुबोध सिंह से स्कूटी सवार अज्ञात अपराधी करीब 25 हजार और तारणी नायक से 3 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए, जबकि घटना में प्रयोग की गई स्कूटी को अपराधी घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गए। जेटेया पुलिस ने घटना स्थल से उक्त स्कूटी को बरामद कर स्कूटी मालिक चाईबासा के गितिलपी निवासी से पूछ ताछ कर रही है। थाना प्रभारी जयराम मिश्रा ने कहा कि फेरी वाले को छूरा मार कर 900 रुपये लूट मामले में जोड़ा के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।