पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भतीजी के साथ गलत हरकत करनेवाले फूफा को भेजा जेल

भतीजी के साथ गलत हरकत करनेवाले फूफा को भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोवामुंडी पुलिस ने शनिवार को मोबाइल पर अश्लील तस्वीर दिखाकर भतीजी के साथ गलत हरकत करने वाले फूफा तोड़ेतोपा गांव के हेमंत तिग्गा उर्फ़ हिटलर को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया है। पुलिस ने बच्ची की मां कुसुम पान की लिखित शिकायत पर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके बाद बच्ची की नोवामुंडी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। घटना थाना क्षेत्र के डुकासाई की है। आरोपी इसकी भनक लगते ही घर छोड़कर टेबो चले गया है। कुसुम पान ने थाने में दी शिकायत में बताया है कि तोड़ेतोपा के हेमंत तिग्गा हमेशा अपनी ससुराल आना-जाना करता था। वह भतीजी को हमेशा गोद में लेकर मोबाइल दिखाता था। फूफा - भतीजी का रिश्ता होने के कारण परिजनों को किसी तरह का कोई संदेह नहीं होता था। स्कूल जाने व लौटने के दौरान भी फूफा भतीजी को नाश्ता कराने व घुमाने के बहाने लेकर चला जाता था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब हमेशा की तरह फूफा भतीजी को गोद में लेकर मोबाइल पर अश्लील तस्वीर दिखा रहा था। उसी समय पड़ोस की एक महिला ने उसे देख लिया। महिला ने परिजनों को सारी कहानी बता दी। इसके बाज परिजन पंचायत की मुखिया पुतुल पुरती, वार्ड मेंबर बेबी मैत्रा आदि महिलाओं को लेकर थाना पहुंच गए।

दोबारा पूछताछ करने पर हकीकत सामने आई

घर आने के बाद 10 वर्षीय बेटी से दोबारा पूछताछ करने पर हकीकत सामने आई। शुक्रवार को परिजन महिला समिति सदस्यों को लेकर दोबारा शिकायत के लिए थाने पहुंचे। थाना प्रभारी बृजलाल राम ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार तड़के तोड़ेतोपा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे चाईबासा जेल भेजा गया। बताया जाता है कि आरोपी हेमंत तिग्गा ओड़िशा के नालंदा के समीप संचालित त्रिवेणी अर्थ मूवर्स कंपनी में चालक के पद पर काम करता है।

खबरें और भी हैं...