- Hindi News
- National
- टाटा स्टील जल्द ही सर्वाधिक स्टील उत्पादन करनेवाली कंपनी बन जाएगी: महाप्रबंधक
टाटा स्टील जल्द ही सर्वाधिक स्टील उत्पादन करनेवाली कंपनी बन जाएगी: महाप्रबंधक
किरीबुरू / बड़ाजामदा| टाटा स्टील के नोवामुंडी स्थित खदान के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा ने कहा है कि टाटा स्टील जल्द ही देश की सर्वाधिक स्टील उत्पादन करने वाली कंपनी बन जाएगी। इसके लिए नोवामुंडी स्थित खदान को विकसित किया जा रहा है, ताकि यह 23 मिलियन टन से ज्यादा लौह अयस्क उत्पादन कर सके। मिश्रा शनिवार को टाटा क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी ने बेहतर रोड मैप तैयार किया है। अभी फिलहाल जमशेदपुर स्थित स्टील प्लांट साढ़े बारह मिलियन टन का वार्षिक स्टील उत्पादन कर रहा है। साथ ही ओडिशा स्थित कलिंगा स्टील प्लांट लगभग 3 मिलियन टन स्टील उत्पादन कर रहा है। उन्होंने नोवामुंडी खदान को देश का मॉडल खदान होने की भी संज्ञा दी। प्रेस वार्ता को कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन हेड कुलवंत सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कंपनी कैसे बेहतर कर रही है और समाज की भलाई के लिए क्या काम कर रही है।