जिले के 47,575 परिवारों को मिले गैस सिलेंडर व चूल्हे
चाईबासा| प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। इस बैठक में बताया गया कि अब तक जिले में कुल 47575 परिवार को इस योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरण किया गया है। साथ ही माह अप्रैल तक 19300 परिवार को इस योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें आनंदपुर प्रखंड को 500, बंदगांव प्रखंड को 1000, सदर प्रखण्ड चाईबासा को 1500, चक्रधरपुर प्रखण्ड को 1100, गोइलकेरा प्रखण्ड को 1000, गुदड़ी प्रखण्ड को 300, हाट गम्हरिया प्रखण्ड को 1000, जगन्नाथपुर प्रखंड को 800, झींकपानी प्रखंड को 800, खूंटपानी प्रखंड को 1000, कुमारडुंगी प्रखण्ड को 800, मंझारी प्रखण्ड को 1500, मनोहरपुर प्रखण्ड को 1500, नोवामुंडी प्रखण्ड को 2000, सोनुआ प्रखण्ड को 1000 तांतनगर प्रखण्ड को 1500 एवं टोन्टो प्रखण्ड को 1000 परिवार को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही उज्जवला योजना से जिले के सभी लाभुकों को एवं वन अधिकार पट्टा के लाभुकों को अच्छादित करने का लक्ष्य है।