नशे में धुत बाइक सवार ने ट्रेलर में मारी टक्कर
नोवामुंडी | पुलिस प्रशासन या टाटा स्टील सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं की ओर से जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद भी सड़क दुर्घटनाएं नहीं रुक रही हैं। मंगलवार को नोवामुंडी कोटगढ़ मुख्य मार्ग पर लाल पुलिया के निकट बाइक व ट्रेलर में टक्कर हो गई। बाइक चालक जोड़ा थाना (उड़ीसा) निवासी 28 वर्षीय शिवो पात्रो गंभीर रूप से घायल हो गए। दायां पैर दो जगहों और हाथ एक जगह बुरी तरह टूट गया है। शरीर के अंदरुनी अंगों में भी गंभीर चोटें आई है। कोटगढ़ निवासी बसंत पान का दाहिना पांव में एवं अंदरुनी हिस्सों में चोट लगी है।