बैट्री चुराने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
चाईबासा| नोवामुंडी के लेपांग गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट की बैटरियां चुराने के मामले में आरोपी उमेश पूर्ति अग्रिम जमानत न्यायालय से खारिज कर दी गई है। 13 दिसंबर 2017 को चोरी की घटना घटने के बाद विभाग द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वन विभाग द्वारा लेपांग गांव में सोलर लाइट आधारित स्टेट लाइट लगाया गया है। ग्रामीणों को चोरी की जानकारी होने पर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला बाद में उसकी पहचान उमेश पूर्ति के रूप में की गई।
वेतन वृद्धि रोकने से शिक्षक संघों में नाराजगी
चाईबासा| प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में जिन्हें ग्रेड 4 व 7 में प्रोन्नति मिली है उनकी वेतन वृद्धि रोके जाने से शिक्षक संघों में नाराजगी है। इसके लेकर शिक्षक संघ आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। इस क्रम में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बुधवार को मोदी पार्क में बैठक होगी। इसमें शिक्षकों को उपस्थित रहने को कहा गया है। यह जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।