पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज प्रताड़ना के आरोपी टिस्कोकर्मी परिवार संग फरार, ढूंढ रही पुलिस

दहेज प्रताड़ना के आरोपी टिस्कोकर्मी परिवार संग फरार, ढूंढ रही पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्नेहलता महाकुड़ के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और जान मारने की धमकी देने के आरोपी टिस्को कर्मी पति सुधीर नारायण बेहरा, सास द्रौपदी बेहरा, ससुर दुवान बेहरा, ननद गीता बेहरा, एवं देवर रोनी बेहरा गिरफ्तारी के भय से घर छोड़कर फरार हो गए हैं। महिला थाना पुलिस आरोपियों के गिरफ्तार को लेकर उनके टॉप कैंप स्थित क्वार्टर व पैतृक गांव कोटगढ़ में भी कई बार दबिश दे चुकी है। जानकारी हो कि स्नेहलता महाकुड़ ने महिला थाना नोवामुंडी में अपने पति, सास, ससुर, देवर एवं ननद के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में स्नेहलता महाकुड़ ने कहा था कि विगत 24 जून 2016 को दोनों परिवारों के आपसी सहमति से शादी हुई थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन कुछ माह गुजरने के बाद ही मेरे पति और उनके परिजन दहेज की मांग को लेकर मुझे आर्थिक शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 26 मई 2017 को भी मेरे पति और उनके परिजनों ने मेरे और मेरे पिता के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में मैंने महिला थाना नोवामुंडी में उन सब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जहां उन लोगों ने अपनी गलती मानते हुए आगे उनके साथ कभी दुर्व्यवहार या मारपीट नहीं करने की शर्त पर समझौता कर लिया था। 7 फरवरी 2018 को मारपीट कर घायल कर दिया गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद मायके पहुंचा दिया गया। स्नेहलता महाकुड़ ने थाना प्रभारी पूनम कुजूर को लिखे शिकायत पत्र में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...