पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंगाली समुदाय के लोगों ने मंदिरों व घरों में की पूजा

बंगाली समुदाय के लोगों ने मंदिरों व घरों में की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांग्ला नव वर्ष बैसाख के अवसर पर बंगाली समुदाय के लोगों ने सुबह से ही स्नान आदि से निपट नए वस्त्र पहन मंदिरों एवं घरों में की भगवान श्री गणेश एवं माता श्री लक्ष्मी की पूजा अर्चना की और अपने परिवार के कुशलता की मंगल कामना की। एक दूसरे को नोबो वोरशो की बधाई दी। बंगाली दुकानदारों एवं कारोबारियों ने आज से नए खाता बही की शुरुआत की और विभिन्न किस्म के बंगाली व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर बंग समाज की ओर से टाटा स्टील के रिकरेशन क्लब में बच्चों के बीच चित्रकला, वाद विवाद, प्रतियोगिता तथा समाज के लोगो द्वारा नृत्य गान सहित नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...