नोवामुंडी प्रखंड की कोटगढ़ पंचायत को सरकार रुर्बन योजना के तहत विकसीत पंचायत बनाने जा रही है। इसके तहत इस पंचायत में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, रोजगार सहित अन्य सारी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन इसी कोटगढ़ के बोंजंसाई में 4 वर्षों पूर्व लाखों की लागत से बना स्वास्थ्य उपकेंद्र आज 4 वर्षों बाद भी उपयोग के अभाव में आधा अधूरा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। सरकार द्वारा आम ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बोंजंसाई में लाखों की लागत से अस्पताल भवन तो बनवा दिया गया। लेकिन इस अस्पताल भवन से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। अस्पताल भवन बने करीब 4 वर्ष गुजरने के बावजूद ना तो कभी कोई चिकित्सक, नर्स और ना ही एएनएम ही दिखाई देते हैं। लोगों को प्रखंड मुख्यालय स्थित टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी जाना पड़ता है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया। किन्तु उनसे संपर्क नही हो पाया।