पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 पंचायत में 70 समर कैंप केंद्र का शुभारंभ

16 पंचायत में 70 समर कैंप केंद्र का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगवापोसी। जगन्नाथपुर प्रखंड की 16 पंचायत में 70 समर कैंप केंद्र का शुभारंभ गैर सरकारी सामाजिक संगठन के तत्वाधान में शुक्रवार को किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ानंदा में पंचायत के मुखिया सह शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कानुराम बोबोंगा, विशेष अतिथि नोवामुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के पीढ़ मानकी सुरेंद्र चातोम्बा, टाटा स्टील रुरल डेवलपमेंट सोसाइटी के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी परवेज आलम ने संयुक्त रूप से किया। इसके अलावे अन्य केंद्रों में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आदि ने किया। बड़ानंदा समर कैंप केंद्र का उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया कानुराम बोबोंगा ने समर कैंप के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक विकास व कौशल विकास सीखने का अवसर मिलेगा। मुखिया श्री बोबोंगा ने 3 से 5 कक्षा के बच्चों व उनके माता पिता तथा अभिभावकों से अपील की कि वे प्रतिदिन बच्चे को समर कैंप भेजे।

खबरें और भी हैं...