पुरुषोत्तम मास आज से, नहीं होंगे कोई भी मांगलिक कार्य
नोवामुंडी| पुरुषोत्तम मास 16 मई से शुरू हो रहा है, जो 13 जून तक रहेगा। वहीं, मुस्लमानों का पवित्र महीना रमजान चांद दिखने के बाद 17-18 मई से शुरू होगा। मई का महीना हिंदूओं और मुस्लमानों दोनों के लिए खास है। एक ओर जहां हिंदू समुदाय पूजा करेंगे, वहीं मुस्लिम समाज इबादत करेगा। यह संयोग 11 साल पहले वर्ष 2007 में ज्येष्ठ मास में अधिकमास में आया था। पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि पुरुषोत्तम माह के आरंभ होते ही मांगलिक कार्य रुक जाएंगे। 16 मई से 13 जून तक विवाह, गृह प्रवेश, मकान खरीद, भूमिपूजन आदि मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भागवत कथा आदि धार्मिक काम फलदायी माने जाते हैं। इधर, चांद दिखने पर 17 मुस्लिम नमाज, इबादत और रोजे रखेंगे।