पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देशाउली में खनन करने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की रखी मांग

देशाउली में खनन करने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की रखी मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने सौंपा ज्ञापन

अवैध क्रशर व खनन करने का लगाया आरोप

भास्कर न्यूज | डांगुवापोसी

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने देशाउली में खनन करने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि नोवामुंडी प्रखंड के मौजा कादाजमदा टोला पिचुवा में टीएमएम कंपनी द्बारा फर्जी ग्रामसभा कर 46 एकड़ जमीन का लीज पत्थर खदान के लिए करावाया गया है। जिसमें उक्त भूखंड में ही अादिवासियों के देशाउली भी है। जंहा मागे पर्व में ग्रामीण पुजा -अर्चना करते हैं और जमीन को लीज के लिए फर्जी ग्रामसभा कर करवायी गयी है। ग्रामीणों को वृद्बा पेंशन, प्रधानमंत्री अावास, सड़क पुलिया व अपने बच्चें को बैंग, छाता, मिलने के नाम पर हस्ताक्षर व टीप सही ली गई है। टीडीपीएल खदान प्रबंधन यंहा दबंगाई से खदान व क्रेशर का संचालन कर रहे। पिछले दिनों ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। तब झूठे मामले पर स्थानीय थाना पुलिस के सांठ-गांठ कर चार महिला व पांच पुरुष को जेल भेजवा दिया गया। देशाउली की जमीन को खदान व उत्खनन हेतु ग्रामीणों के बिना सहमति व बगैर ग्रामसभा का गिट्टी, उत्खनन की जा रही है। इसके साथ ही खनन कंपनी द्वारा जमीन मलिकों को मुअावजा भी नही दिया गया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त, खनन पदाधिकारी, मुख्यमंत्री मुख्य सचिव, अंचल अधिकारी नोवामुंडी को भेजा है।

खबरें और भी हैं...