नोवामुंडी| रुबर्न मिशन के तहत लाभुकों-आवेदकों का चयन व योजनाओं का कार्य करने के लिए दूधबिला क्लस्टर अंतर्गत दूधबिला पंचायत भवन में 21 मई व ग्राम कोटगढ़ पंचायत भवन में 19 मई को विशेष आम सभा आयोजित की जाएगी। इस विशेष आम सभा में पंचायत के सभी गांवों के अधिक से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पंचायत सचिवों व मुखिया को अपने-अपने पंचायत प्रचार प्रसार करने का निर्देश जारी किया गया है।