पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधेश्याम बस के आगे का शीशा टूटा, बच्ची घायल

राधेश्याम बस के आगे का शीशा टूटा, बच्ची घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोवामुंडी| रांची से किरीबुरु तक चलने वाली राधेश्याम यात्री बस में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चालक के केबिन के आगे का बड़ा शीशा अचानक विस्फोट के साथ चकनाचूर हो गया। इस हमले में वाहन चालक व एक यात्री को हल्की चोट आई है। लेकिन अगली सीट पर बैठी दैनिक अखबार के पत्रकार राजेन्द्र कुमार रवि की 13 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी रवि को हाथ व पांव में गंभीर चोट आई। घटना कोटगढ़ के निकट गुरुवार की है। घायल बच्ची की स्थिति देख कर जयभारत समानता पार्टी के कार्यकर्ता सुब्रतो घोष ने बच्ची का स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज करा उसे उसके घर पहुंचा दिया। बस के कर्मचारियों ने घायल बच्ची का उपचार कराना भी जरूरी नहीं समझा। इसके साथ ही बस में फार्स्ट-एड भी नहीं था। नियमानुसार सभी वाहनों में फार्स्ट-एड बॉक्स होना अनिवार्य है। उसके बावजूद भी यात्री बसों में फार्स्ट-एड बॉक्स नहीं रखे जाते हैं।

खबरें और भी हैं...