नोवामुंडी। देश और राज्य की भाजपा सरकार देश की संविधान को समाप्त करने की साजिश रच रही है। झारखंड सरकार काला कानून लाकर जमीन को लूटना चाह रही है। महंगाई भ्रष्टाचार, सबका साथ सबका विकास का नारा दे कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार के शासन में पेट्रो डीजल की मूल्य वृद्धि, से महंगाई, भ्रष्टाचार, से जनता में त्राही त्राही मची हुई है। उक्त बातें पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य मंगल सिंह बोबोगां ने जेटेया में जमीन बचाओ समिति द्वारा आयोजित उलगुलान दिवस में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।