पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालुका स्टेशन पर 3 घंटे तक रेल ट्रैक जाम चाईबासा में आधा घंटा रुकी रही जनशताब्दी

मालुका स्टेशन पर 3 घंटे तक रेल ट्रैक जाम चाईबासा में आधा घंटा रुकी रही जनशताब्दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| चाईबासा/ जगन्नाथपुर

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरना धर्म को अलग मान्यता देने, कुड़मी को आदिवासी श्रेणी में शामिल नहीं करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में झादिपा व आसा द्वारा आहूत बंद का असर दिखा। यात्री बसों के पहिए दिनभर थमे रहे। बंद की वजह से पेट्रोल पंप व दुकानें नहीं खुलीं। हालांकि आवश्यक सेवा को बंद से मुक्त रखा गया था। इस दौरान जगह-जगह सड़कों पर टायर जलाकर विरोध जताया गया। वहीं मालुका स्टेशन पर तीन घंटे तक सैकड़ों बंद समर्थकों ने रेल चक्का जाम किया। यहां सनातन दिग्गी के नेतृत्व में रेल चक्का जाम कर रहे बंद समर्थकों से बात करने के क्रम में पुलिस के साथ हाथापाई व खींचतान की गई। इसी क्रम में भगदढ़ मच गई और बंद समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं पुलिस को भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस और बंद समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इससे एक दुधमुंहे बच्चे को हल्की चोटें आयी है। बाद में रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक के लिखित आश्वासन के बाद बंद समर्थक रेलवे ट्रैक से हट गए। वहीं रेल चक्का जाम किए जाने से जनशताब्दी एक्सप्रेस 35 मिनट व टाटा- गुवा पैसेंजर ट्रेन 25 मिनट तक चाईबासा स्टेशन पर रूकी रही। इस दौरान बंद चाईबासा में 100 बंद समर्थक गिरप्तार किए गए, जिन्हें शाम में छोड़ दिया गया।

पुलिस के साथ हाथापाई, सैकड़ों बंद समर्थक गिरफ्तार

बंद कराने को लेकर सड़क पर उतरे आसा व झादिपा के कार्यकर्ता।

हाटगम्हरिया में दामोदरपुर के पास किया एनएच जाम

हाटगम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर के पास झादिपा कार्यकर्ताओं ने एन 75 पर बोल्डर रख कर गम्हरिया- जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे वाहनों का परिचालन दो घंटे तक ठप रहा। सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने बोल्डरों को हटाया।

भास्कर न्यूज| चाईबासा/ जगन्नाथपुर

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरना धर्म को अलग मान्यता देने, कुड़मी को आदिवासी श्रेणी में शामिल नहीं करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में झादिपा व आसा द्वारा आहूत बंद का असर दिखा। यात्री बसों के पहिए दिनभर थमे रहे। बंद की वजह से पेट्रोल पंप व दुकानें नहीं खुलीं। हालांकि आवश्यक सेवा को बंद से मुक्त रखा गया था। इस दौरान जगह-जगह सड़कों पर टायर जलाकर विरोध जताया गया। वहीं मालुका स्टेशन पर तीन घंटे तक सैकड़ों बंद समर्थकों ने रेल चक्का जाम किया। यहां सनातन दिग्गी के नेतृत्व में रेल चक्का जाम कर रहे बंद समर्थकों से बात करने के क्रम में पुलिस के साथ हाथापाई व खींचतान की गई। इसी क्रम में भगदढ़ मच गई और बंद समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं पुलिस को भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस और बंद समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इससे एक दुधमुंहे बच्चे को हल्की चोटें आयी है। बाद में रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक के लिखित आश्वासन के बाद बंद समर्थक रेलवे ट्रैक से हट गए। वहीं रेल चक्का जाम किए जाने से जनशताब्दी एक्सप्रेस 35 मिनट व टाटा- गुवा पैसेंजर ट्रेन 25 मिनट तक चाईबासा स्टेशन पर रूकी रही। इस दौरान बंद चाईबासा में 100 बंद समर्थक गिरप्तार किए गए, जिन्हें शाम में छोड़ दिया गया।

बड़ाजामदा व नोवामुंडी में बंद रहा बाजार

गुवा व इसके आसपास बंद का मिला जुला असर रहा। गुवा बाजार आम दिनों की तरह खुला रहा। निजी खदानों की माल ढुलाई जारी रही। हालांकि लंबी दूरी की बसें नही चलीं। सड़कों पर लोगों की चहल पहल देखी गई। जगह-जगह पुलिस गश्त लगाती रही। वहीं बड़ाजामदा में भी इसका मिलाजुला असर देखने को मिला। आम दिनों की तरह बड़ाजामदा बाजार खुली रही पर लंबी दूरी की बसे नही चलीं। वहीं उषा मार्टिन खदान तथा देबकाबाई भेलजी खदान में उत्पादन कार्य होता रहा। जगह जगह पुलिस गश्त लगाती रही। बड़ाजामदा व नोवामुंडी में दुकानें व पेट्रोल पंप बंद रही। लंबी दूरी की बसें नहीं चली।

मालुका स्टेशन पर रेल ट्रैक पर बैठे बंद समर्थक, 3 घंटे तक ट्रेनें रुकी रही।

खबरें और भी हैं...