पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में 138 स्कूल के बच्चे शामिल

समर कैंप में 138 स्कूल के बच्चे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की छुट्टियों को मनोरंजक और यादगार बनाने के लिए टाटा स्टील नोवामुंडी आयरन माइंस ने ग्रामीण बच्चों के लिए एक महीने तक चलने वाले समर कैंप का शुभारंभ किया। नोवामुंडी के मिडिल स्कूल, लोकेसाई और जगन्नाथपुर के मिडिल स्कूल बड़ानंदा में नोवामुंडी आयरन माइंस चीफ आर पी माली, बीईईओ नोवामुंडी श्रीमती चित्रलेखा देवी, मानकी निरंजन बोबोंगा, नोवामुंडी प्रखंड और नोवामुंडी प्रखंड मानकी सुरेंद्र चतोंबा ने समर कैंप का उदघाटन किया। इस समर कैंप का संचालन दिल्ली स्थित टीएसआरडीएस का इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर एनजीओ एस्पायर कर रहा है। जबकि दिल्ली स्थित अन्य एनजीओ हांस फाउंडेशन इसमें सहयोग दे रहा है। दोनों प्रखंडों को मिला कर 135 स्कूलों में समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। अनुमान है कि इसमें 8000 बच्चे हिस्सा लेंगे। कैंप का उद्देश्य व्यवस्थित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करना और उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है। समर कैंप के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सृजनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों की योजना बनायी गयी है। उदघाटन कार्यक्रम में टीएसआरडीएस नोवामुंडी यूनिट हेड एलन जोसेफ, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एस्पायर वेंकट रमण समेत पीआरआई सदस्य, स्कूल शिक्षक, एसएमसी के सदस्य, विद्यार्थी और अभिभावक आदि उपस्थित थे।

टाटा स्टील का कैंप शुरू, 8 हजार से अधिक ग्रामीण बच्चों को शामिल करने का लक्ष्य

समर कैंप के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित बच्चे।

खबरें और भी हैं...