नोवामुंडी| रुबर्न मिशन के तहत लाभुकों-आवेदकों का चयन व योजनाओं का कार्य करने के लिए दूधबिला क्लस्टर अंतर्गत ग्राम दूधबिला पंचायत भवन में विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष आम सभा मे पंचायत के सभी गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे। आम सभा मे बेरोजगार युवकों, युवतियों को स्वरोजगार स्थापना के लिए प्रशिक्षित करने के साथ ही अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आदेश पारित किया गया। आम सभा मे काफी संख्या में बकरी पालन सूकर पालन, सिलाई कटाई सहित अन्य योजनाओ के प्रशिक्षन के लिए चयन किया गया। आम सभा मे मुखिया रानी तिरिया, बीओआई के प्रतिनिधि प्रधान लिपिक मो अजीमुद्दीन, विधायक प्रतिनिधि गणेश कोड़ा, ललिया दास, किरानी गौड़, पप्पू गौड़, वनफूल चातोंबा मौजूद थे।