नोवामुंडी| मौजा टोंटोपोसी के मुंडा डेबरा बालमुचू ने सोमवार को उच्च विद्यालय कोटगढ में ग्रीष्म कालीन विशेष कोचिंग क्लास का उदघाटन किया। पहला दिन इसमें 314 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। इसमें कक्षा दशम, नवम व अष्टम वर्गों के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषयों की कोचिंग दी जाएगी। मौके पर अपने संबोधन में ग्रामीण मुंडा ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चे पढ़ाई छोड़कर सिर्फ खेलने कूदने में लगा रहते हैं, इससे पठन पाठन का अभ्यास छूट जाता है। इसलिए छात्रहित में विशेष कोचिंग क्लास प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी चलाना है। कहा कि शिक्षक कोचिंग क्लास को रोचक, मनोरंजक और आकर्षक बनाए और बच्चों को खेल खेल में गणित,विज्ञान व अंग्रेजी की शिक्षा दें। 20 दिवसीय विशेष कोचिंग क्लास के उदघाटन के मौके पर प्रबंधन समिति के सचिव बाणेश्वर नायक व प्रधान शिक्षक हाथी राम मुंडा, विज्ञान व गणित विषय के शिक्षक कैरा लागुरी व अंग्रेजी विषय के शिक्षक सनातन गोप समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।