पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टाटा स्टील का समर कैंप शुरू, 450 बच्चे हुए शामिल

टाटा स्टील का समर कैंप शुरू, 450 बच्चे हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील द्वारा आयोजित समर कैंप का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नोवामुंडी में शानदार तरीके से शुभारंभ हुआ। विभिन्न स्कूलों से कैंप के लिए पंजीकरण कराने वाले 450 बच्चों ने उदघाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर एचआरएम चीफ पार्थसारथी मिश्रा ने ऑपरेशंस हेड संजीत अध्या और वेल्फेयर सोसाइटी के अधिकारियों की उपस्थिति में कैंप का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में चीफ पार्थसारथी मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के इवेंट बच्चों में खेल और आपसी भाईचारे की भावना पैदा करता है। समर कैंप कल के भविष्य यानी विद्यार्थियों को संवारने की जमीन है। मैं उन सभी प्रशिक्षकों को धन्यवाद देता हूं, जो बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए यहां आये हुए हैं। सुरक्षा हमारे के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है और मैं सभी प्रशिक्षकों और बच्चों से आग्रह करता हूं कि वे प्रशिक्षण के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें। हर बच्चा विशेष है और इसलिए उन्हें विशेष तरीके से संवारने की जरूरत है। इस बात को समझते हुए इस वर्ष बाल फिल्म, एक्टिंग और ड्रामा के माध्यम से बच्चों को जीवन के बारे में समझाने के लिए ’चाइल्ड फिल्म एप्रीशिएशन प्रोग्राम’ आरंभ किया गया है। इस 15 दिवसीय समर कैंप में बच्चों के लिए आर्चरी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कराटे, ड्रामा और योगा जैसे 8 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। कैंप का उद्देश्य बच्चों में टीम भावना और नेतृत्व कौशल विकसित करना है।

खबरें और भी हैं...