पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली पत्नी के रहते युवक ने रचा ली दूसरी शादी

पहली पत्नी के रहते युवक ने रचा ली दूसरी शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओड़िशा के जोड़ा भुइयां बस्ती के 36 वर्षीय रॉकी हैरिसन ने चेमरी कैम्प निवासी अपनी 22वर्षीय प|ी को धोखे में रख कर दूसरी युवती से शादी रचा ली। पहली प|ी और दो बच्चों की मां मीना हैरिसन अपने बच्चों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। मीना हैरिसन ने बताया कि रॉकी हैरिसन के साथ करीब 7 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे लबली हैरिसन व रोजी हैरिसन नामक दो बच्चे भी हैं। रॉकी हैरिसन रॉकी बैंड व डीजे भाड़े पर चलता है। कुछ दिनों पूर्व राॅकी अपनी प|ी से रोजगार के सिलसिले में नोवामुंडी जाने की बात कह कर जोड़ा से नोवामुंडी आ गया। इस दौरान रॉकी बीच-बीच में अपनी प|ी और बच्चों के पास जोड़ा आना जाना करता रहा। इसी दौरान रॉकी हैरिस को नोवामुंडी के सेन्ट्रल कैम्प निवासी एडलिन सिंकु नामक युवती से प्यार हो गया। करीब छह माह पूर्व रॉकी हैरिसन ने अपनी शादी,प|ी और बच्चों की बात को छुपाते हुए सेंट्रल कैम्प नोवामुंडी निवासी 30 वर्षीय युवती से कोर्ट में शादी कर ली। अपनी दोनों प|ियों को धोखे में रख कभी नोवामुंडी तो कभी जोड़ा आता जाता रहा।

मामला सामने आया तो पति हो गया फरार

खबरें और भी हैं...