पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नोवामुंडी| नोवामुंडी थानांतर्गत तोड़े तोपा के टोला डोंडिया साई में अपनी 26 वर्षीय प|ी जिंगी कुई की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी पति गुरा तियु को नोवामुंडी पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर जेल दिया गया है। जानकारी हो कि दो अप्रैल को घरेलू विवाद में गुरा तियु ने अपनी प|ी जिंगी कुई को बुरी तरह पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प|ी की मौत इलाज के अभाव में कुछ दिनों बाद घर पर हो गई थी। गुप्त सूचना पर नोवामुंडी पुलिस ने 8 अप्रैल को मृतक की लाश बरामद की थी। तब से गुरा तियु फरार था।