- Hindi News
- National
- मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक पर दर्ज कराया केस, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक पर दर्ज कराया केस, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
रावतसर| नोहर सड़क मार्ग पर बुधवालिया गांव के पास शनिवार रात बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार दो जनों की मौत के मामले में रविवार को मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए वहीं मृतक रवींद्र के भाई नंदलाल ने पुलिस थाना में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार शनिवार रात्रि करीब 8 बजे भुरानपुरा निवासी रवींद्र पुत्र देवीलाल जाट व उसका साथी महेन्द्र पुत्र बृजलाल जाट निवासी टोपरियां रावतसर से टोपरियां की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि बुधवालिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मारी जिससे बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शनिवार रात हुआ था हादसा